जिलाधिकारी के आदेश पर संदीपन घाट से निकाला गया महिला का शव, दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

जिलाधिकारी के आदेश पर संदीपन घाट से निकाला गया महिला का शव, दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

 

रिपोर्ट दिलीप कुमार

थाना सराय अकिल क्षेत्र के रसूलपुर टप्पा गांव निवासी रोशनी देवी पत्नी पंकज कुमार दिवाकर की मौत के मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को संदीपन घाट से शव निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान थाना कोखराज व सराय अकिल पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट चायल की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया।
बताया गया कि रोशनी देवी की मृत्यु 15 अगस्त 2026 को हुई थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद संदीपन घाट पर दफना दिया था। मामले में मृतका के माता-पिता की तहरीर पर थाना सराय अकिल में मुकदमा संख्या 261/2026 दर्ज किया गया था।
मृतका के पिता राकेश कुमार का कहना है कि वह पूर्व में हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने मामले में दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। इसी मांग के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को शव को संदीपन घाट से बाहर निकालकर पुनः पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि रोशनी देवी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था और मारपीट के बाद उसे फांसी पर लटकाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है और दोबारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
रोशनी देवी के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें प्रांम करीब पांच वर्ष और प्रांशी करीब तीन वर्ष की बताई गई हैं। बताया गया कि मृतका का पति सऊदी अरब में रहता है और घटना के समय घर पर मौजूद था।
पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। पुनः पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *