फिरोजाबाद में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 6 महीने से चक्कर काट रहे चक्कर

Last Updated:August 22, 2026, 11:37 IST

फिरोजाबाद में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में लोगों को 6 महीने से दिक्कतें आ रही हैं. नगर निगम के नए नियमों से भी परेशानी हो रही है. नई बस्ती से आई महिला किरण देवी ने बताया कि उनकी पोती का एडमिशन स्कूल में होना है. इसके लिए जन्म प्रमाण-पत्र की आवश्यकता है. लेकिन यहां प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है. 6 महीने पहले पिता की मुत्यु होने के बाद देव अपने पिता का डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई.

ख़बरें फटाफट

फिरोजाबादः जन्म और मृत्य़ु प्रमाण पत्र की आवश्यकता छोटे बच्चों के स्कूल एडमिशन से लेकर व्यक्ति के मुत्यु होने तक होती है. लेकिन इन कागजों को बनवाने के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं. यूपी के फिरोजाबाद नगर निगम द्वारा लोगों के जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं. लेकिन यहां 6 महीने से लोग बार-बार चक्कर काट रहे हैं. आवेदन करने के बाद भी कई महीनों तक लोगों को प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा है. इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. नगर निगम में नए नियमों के कारण भी लोगों को प्रमाण पत्र बनवाने में दिक्कतें आ रही है.

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 6 महीने से चक्कर काट रहे चक्कर

फिरोजाबाद नगर निगम में बनाए जा रहे जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र को लेकर लोगों को काफी समस्याएं आ रही है. लोकल 18 ने निगम पहुंचकर लाइन में लगे लोगों से बातचीत की. इस दौरान नई बस्ती से आई महिला किरण देवी ने बताया कि उनकी पोती का एडमिशन स्कूल में होना है. इसके लिए जन्म प्रमाण-पत्र की आवश्यकता है. लेकिन यहां प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है. इसको लेकर वह पिछले 6 महीने से चक्कर काट रही हैं. पहले उनका आवेदन रिजेक्ट कर दिया फिर दोबारा आवेदन किया तब से हर महीने निगम के चक्कर लगा रही है. महिला ने कहा कि घर से यहां तक आने में 20 रुपये किराया खर्च होता है.

मजदूरी करके घर का खर्चा चला रहे है. रोजाना निगम में आने के लिए पैसे कहां से लाएं.बार बार आने के लिए बोल देते हैं. कागजों में कोई कमीं नहीं बताते हैं. फिर भी इतने महीने के बाद भी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर नही दिया है. वहीं अपनी भतीजी का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए प्रशांत गौतम ने कहा कि वह पिछले चार महीने से यहां चक्कर काट रहे हैं लेकिन प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है. कभी बोलते हैं कि नगर आयुक्त साहब नहीं हैं, कभी एसडीएम साहब नहीं है. कोई अपडेट नहीं मिल पाता है. बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. अन्य लोगों ने भी इसी तरह की समस्याओं के बारे में बताया है.

पिता की मृत्य़ु का नहीं बन रहा सर्टिफिकेट

6 महीने पहले पिता की मुत्यु होने के बाद देव अपने पिता का डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई. देव ने बातचीत में बताया कि वह हर महीने निगम में आकर पिता की मृत्यु का प्रमाण पत्र मांगता है लेकिन उसे फिर अगली तारीख दे दी जाती है. इससे उन्हे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वही सैलीना ने कहा कि उनके बच्चे का स्कूल में एडमिशन होना है,जन्म प्रमाण पत्र में नाम ठीक करवाना है इसको लेकर वह पिछले 6 महीने से चक्कर काट रही है. लेकिन यहां कोई सुनवाई नहीं हो रही है.ज्यादा पूछताछ करने पर बताते हैं कि अधिकारियों की वजह से देर हो रही है. ऊपर से बनकर नहीं आ रहे हैं. वहीं महिला ने बताय़ा कि यहां नया निय़म भी लागू हो गया है अब दो साल पुराने जन्म प्रमाण पत्र यहां नहीं बनेंगे. चार साल के बच्चे के प्रमाण पत्र के लिए कोर्ट के चक्कर काटने पड़ेंगे.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ेंLocation :

Firozabad,Firozabad,Uttar Pradesh

First Published :

August 22, 2026, 11:37 IST

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *