‘डिप्टी सीएम ने बोला है, अब आवास मिल जाये तो ठीक नहीं तो जैसे-तैसे जिंदगी काट लेंगे’

Last Updated:August 22, 2026, 11:20 IST

विद्यावती शर्मा वर्तमान समय में भी कच्चे आवास जर्जर अवस्था में जो उसी आवास में रहती मिली. उन्होंने कहा कि अब क्या करें जिंदगी तो बिताना ही है. उन्होंने कहा कि प्रधान से जब कहते हैं की आवास दे दीजिए तो प्रधान कहते हैं कि बेटे को आवास मिला है. अब आपको नहीं मिलेगा. उन्हें के साथ रहिए जब पूछा गया कि जो घर तो जर्जर है तो जवाब मिला क्या करें साहब रहना तो है जैसे तैसे इधर-उधर रह रहे हैं . उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हमसे बातचीत की थी. उन्होंने कहा की आवास दिलवाएंगे अब अगर घर मिल जाएगा तो बेहतर उसमें रहेंगे नहीं तो जैसे तैसे तो जिंदगी काटना ही है.

ख़बरें फटाफट

अमेठीः गरीब परिवारों के लिए सरकार तरह-तरह की योजना चलाती है, ऐसे में गरीबों को सर पर छत मिल सके और उन्हें रहने में कोई असुविधा न हो. इसके लिए मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित है लेकिन एक ऐसी महिला है विद्यावती शर्मा जो अमेठी जिले के संडीला गांव की रहने वाली हैं. जिनके पति की 15 साल पहले मृत्यु हो गई और बेटों ने उन्हें अलग कर दिया. उसके बाद भी उसे आवास योजना से वंचित रखा गया है.

यह दर्द महिला का है और महिला कई बार प्रधान से लेकर डीएम तक शिकायत कर चुकी है. लेकिन उसका हाल देखने के लिए कोई नहीं आया. अब ऐसे में बीते दिनों उसके दो कमरों का आवास जो लंबे समय से ज्यादा था. उसमें भी एक कमरा जिसमें वह रह रही थी, वह बरसात के कारण धराशाई हो गया. गनीमत रही की विद्यावती उसमें मौके पर नहीं थी, लेकिन जर्जर आवास होने के बावजूद भी बार-बार वह अधिकारियों के चक्कर लगाती रही लेकिन उन्हें आवास नहीं मिला.

डिप्टी सीएम ने की बात

लोकल 18 ने ग्राउंड पर जाकर विद्यावती शर्मा से बातचीत की तो विद्यावती शर्मा वर्तमान समय में भी कच्चे आवास जर्जर अवस्था में जो उसी आवास में रहती मिली. उन्होंने कहा कि अब क्या करें जिंदगी तो बिताना ही है. उन्होंने कहा कि प्रधान से जब कहते हैं की आवास दे दीजिए तो प्रधान कहते हैं कि बेटे को आवास मिला है. अब आपको नहीं मिलेगा. उन्हें के साथ रहिए जब पूछा गया कि जो घर तो जर्जर है तो जवाब मिला क्या करें साहब रहना तो है जैसे तैसे इधर-उधर रह रहे हैं . उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हमसे बातचीत की थी. उन्होंने कहा की आवास दिलवाएंगे अब अगर घर मिल जाएगा तो बेहतर उसमें रहेंगे नहीं तो जैसे तैसे तो जिंदगी काटना ही है.

आवास प्रक्रिया चालू

वही फोन पर बातचीत में खंड विकास अधिकारी श्री प्रकाश पांडे ने बताया कि इन्हें आवास योजना से वंचित नहीं रखा गया है. जानकारी न होने के अभाव में इन्हें लाभ नहीं मिल पाया है. शासन से निर्देश मिले हैं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है. जल्द से जल्द इन्हें आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी प्रकार से कोई दिक्कत इन्हें नहीं होगी.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ेंLocation :

Amethi,Sultanpur,Uttar Pradesh

First Published :

August 22, 2026, 11:20 IST

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *