Last Updated:August 22, 2026, 10:39 IST
मुरादाबाद में महिला कल्याण विभाग ‘वन स्टॉप सेंटर’ (सखी) योजना चला रहा है. इसमें हिंसा पीड़ित महिलाओं को चिकित्सा, पुलिस सहायता, कानूनी सलाह, परामर्श और 5 दिन का अस्थायी आश्रय मुफ्त मिलता है. अगर वह महिला चाहती है कि वह दोबारा उस घर में नहीं जाएगी. जहां पर उसके साथ हिंसा की गई है. तो वह वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से भी एफआईआर करा सकती है.
ख़बरें फटाफट
मुरादाबादः यूपी के मुरादाबाद में महिला कल्याण विभाग द्वारा वन स्टॉप वन केंद्र योजना संचालित की जा रही है. महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत चलने वाली ‘वन स्टॉप सेंटर’ (सखी) योजना का लाभ हिंसा या संकट से पीड़ित कोई भी महिला सीधे तौर पर ले सकती है.इसके तहत चिकित्सा, पुलिस सहायता, कानूनी सलाह, परामर्श और 5 दिनों तक का अस्थायी आश्रय एक ही छत के नीचे बिल्कुल मुफ्त मिलता है. जिससे महिलाओं को दर-दर ना भटकना पड़े और उन्हें एक ही छत के नीचे सारी सुविधाओं का लाभ मिल सके.
घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं का सहारा
जिला परिवीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात मोनिका राणा ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर भारत सरकार द्वारा संचालित एक योजना है. सभी जनपद में यह वन स्टॉप सेंटर बने हुए हैं. इन वन स्टॉप सेंटर को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जाता है. इसमें किसी भी महिला को जो घरेलू हिंसा या हिंसा से पीड़ित है. उसको पांच प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं. साथ ही 5 दिन का अल्प आवास भी दिया जाता है. जिसमें एक ही छत के नीचे विधिक परामर्श, चिकित्सा सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा उसके पास कोई वकील नहीं है तो उसे मुफ्त में वकील दिया जाएगा. जिससे वह विधिक सहायता ले सके. उसकी काउंसलिंग कराई जाएगी कि उसे महिला को क्या दिक्कत है. किस तरह की समस्या है. उसके साथ क्या हुआ है और आगे उसे किस तरह से अपने जीवन का निर्वहन करना है.
पुलिस की भी मिलेगी सहायता
इसके अलावा पीड़ित महिलाओं को पुलिस की सहायता भी दी जाएगी. अगर वह महिला चाहती है कि वह दोबारा उस घर में नहीं जाएगी. जहां पर उसके साथ हिंसा की गई है. तो वह वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से भी एफआईआर करा सकती है. इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं डायरेक्ट महिला कल्याण विभाग से संपर्क कर सकती हैं या फिर डायल 181 महिला हेल्पलाइन के जरिए भी संपर्क कर इस योजना की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं और इस योजना का लाभ ले सकती हैं.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ेंLocation :
Moradabad,Uttar Pradesh
First Published :
August 22, 2026, 10:39 IST