जिला पंचायत के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए स्वतंत्र कमेटी की मांग

जिला पंचायत के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए स्वतंत्र कमेटी की मांग

कौशाम्बी। जिला पंचायत कौशाम्बी के निर्माण कार्यों में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों ने अब तूल पकड़ लिया है। वार्ड नंबर 26 की जिला पंचायत सदस्य सायमा सरोज पत्नी जितेंद्र सरोज, वार्ड नंबर 24 के सदस्य राज गौतम समेत अन्य जिला पंचायत सदस्यों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रयागराज मंडलायुक्त को शिकायती पत्र सौंपा है शिकायती पत्र में सदस्यों ने आरोप लगाया कि 20 अगस्त 2026 को जिला पंचायत के निर्माण कार्यों से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर 10 बिंदुओं पर शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद जांच की जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी कौशाम्बी को सौंपी गई। सदस्यों का आरोप है कि शिकायत में जिन अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं, उन्हीं स्तर के अधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी दिए जाने से निष्पक्ष जांच को लेकर संदेह पैदा हो रहा है जिला पंचायत सदस्यों ने मंडलायुक्त से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला स्तर से अलग स्वतंत्र जांच समिति गठित कराई जाए, जो निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, भुगतान और कार्यों में बरती गई कथित अनियमितताओं की बिंदुवार जांच करे मामले में प्रयागराज मंडलायुक्त ने ज्वाइंट कमिश्नर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब देखना यह है कि जांच में जिला पंचायत के निर्माण कार्यों को लेकर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई सामने आती है और जिम्मेदार कौन पाए जाते हैं सवाल सिर्फ निर्माण कार्यों का नहीं, बल्कि जांच की निष्पक्षता का भी है। यही वजह है कि जिला पंचायत सदस्यों ने अब पूरे मामले की जांच जिला स्तर से बाहर कराने की मांग उठाई है।

 

हिन्द भारत टुडे न्यूज लाइन
रिपोर्ट दिलीप कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *